Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, युवती की अश्लील वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप में की वायरल.. मुकदमा दर्ज

देहरादून: शादी का झांसा देकर युवक ने शहर के एक कॉलेज में पढ़ने वाली बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा से दुष्कर्म किया। छात्रा की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर प्रेमनगर पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

पुरोला उत्तरकाशी की रहने वाली युवती ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह वर्तमान में दून के एक कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। देहरादून में उसकी जान पहचान संदीप निवासी पुरोला उत्तरकाशी से हुई। उन दोनों के बीच फोन पर लगातार बातचीत होती रही।  अगस्त 2024 में संदीप उससे मिलने देहरादून आया और उसे अपनी बुआ के कमरे प्रेम नगर बुलाया। यहां उसे शादी का चाचा देखकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाएं। इस दौरान उसने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद संदीप सितंबर 2024 में पॉलिटेनिक्स करने श्रीनगर चला गया और उससे बातें करना बंद कर दिया। जब उसने शादी को कहा तो उसने साफ इनकार कर दिया। आरोपित ने उसकी अश्लील वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कर दी। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Leave a Comment