Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhandदेहरादून

जनता दर्शन कार्यक्रम में 145 शिकायतें प्राप्त, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निस्तारण करने के दिए निर्देश

देहरादून: देहरादून में जिलाधिकारी के निर्देशों के तहत सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में जनता दर्शन और जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 145 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें प्रमुखता से भूमि संबंधी शिकायतें शामिल थीं। इसके अतिरिक्त, आपसी विवाद, आर्थिक सहायता, सफाई, पेयजल, राशन कार्ड, ऋण माफी, पेंशन आदि से संबंधित शिकायतें भी मिलीं।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया।

तहसील विकासनगर के ग्राम सिमोग कोटी के निवासियों ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की समस्या उठाई, जबकि मोहल्ला कल्याण समिति तेगबहादुर रोड ने सार्वजनिक भूमि पर अनधिकृत कब्जे की शिकायत की। अन्य शिकायतों में जलभराव, कूड़ा प्रबंधन और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन का मुद्दा उठाया गया। सभी शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने की निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Comment