FEMALE PROFESSOR CYBER FRAUD.
फोन नंबर के जरिए साइबर ठगों की जानकारी निकल रही कैंट पुलिस
देहरादून: खुद को मुंबई का पुलिस अधिकारी बात कर साइबर ठग दून की एक महिला प्रोफेसर से 18.5 रुपए की रकम ऐंठ ली है। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महिला प्रोफेसर ने पुलिस को बताया कि जनवरी 2025 में उन्हें एक कॉल आई, जिसमें फोन करने वाले ने खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताया और अपना कार्ड भी शेयर किया। आरोपी ने दावा किया कि उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल संदिग्ध गतिविधियों के लिए किया गया है, जिसके चलते कई सिम कार्ड खरीदे गए हैं। इस भयावह संदेश के कारण प्रोफेसर ने शुरुआत में कॉल काट दिया। लेकिन आरोपी ने बार-बार संपर्क किया। इसके बाद, एक महिला ने उन्हें वीडियो कॉल करके उनके आधार कार्ड और एक नोटिस दिखाया, जिससे प्रोफेसर घबरा गईं।
महिला ने बताया कि उनका नाम एक बड़े घोटाले में शामिल हो रहा है। इसके बाद, उन्हें डिजिटल रूप से “अरेस्ट” कर दिया गया और तीन महीने तक लगातार पूछताछ की गई। इस दौरान प्रोफेसर से विभिन्न किश्तों में कुल 18 लाख 11 हजार रुपए मांगें गए, जिस पर उन्होंने जानकारी के अनुसार पैसे ट्रांसफर कर दिए। उन्हें आश्वासन दिया गया कि मामले के समाप्त होने पर उनकी रकम वापस कर दी जाएगी। लेकिन जब महिला ने बाद में संपर्क किया, तो आरोपियों से कोई जवाब नहीं मिला।
इस घटना ने साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता को एक बार फिर उजागर किया है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी ऐसी परिस्थिति में तुरंत जानकारी जुटाने और सावधानी बरतने का प्रयास करें।
