Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

Dehradun: डीएम ने विधवा को दिलाया न्याय, विधवा को बीमा राशि न देने पर काटी बैंक की 17 लाख की आरसी

बैंक की टालमटोल पर डीएम की सख्ती, बीमा राशि न देने पर काटी बैंक की 17 लाख की आरसी.

देहरादून : चंद्रबनी क्षेत्र की निवासी शिवानी गुप्ता को आखिरकार अपने पति की बीमा राशि दिलाने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल का सहारा लेना पड़ा। शिवानी के पति रोहित गुप्ता की मृत्यु 2024 में हो गई थी। उन्होंने डीसीबी बैंक से भवन निर्माण के लिए 15.5 लाख रुपये का लोन लिया था, जिसकी बीमा आइसीआइसीआइ लोम्बार्ड से कराई गई थी।

बीमा शर्तों के मुताबिक, रोहित की मृत्यु के बाद ऋण की किश्तें माफ होनी थीं और आश्रित को बीमा राशि दी जानी थी। लेकिन बैंक ने न केवल बीमा भुगतान से इनकार किया, बल्कि शिवानी पर किश्त भरने का दबाव भी बनाया।

शिकायत पर डीएम ने पहले बैंक को राशि चुकाने का आदेश दिया था, लेकिन आदेश की अनदेखी पर अब बैंक पर 17.05 लाख रुपये की आरसी काट दी गई है। डीएम ने चेतावनी दी है कि यदि 16 जून तक भुगतान नहीं हुआ, तो यह राशि भू-राजस्व की तरह वसूली जा कर बैंक की संपत्ति नीलाम की जाएगी।

Leave a Comment