Udayprabhat
uttrakhand

रामनगर-काशीपुर हाईवे पर सड़ा-गला शव मिलने से फैली सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

रामनगर: नेशनल हाईवे-309 पर किशनपुर चिलकिया पावर हाउस के पास एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव की हालत बेहद खराब होने के कारण पहचान नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कोतवाल अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कोतवाल सैनी ने बताया कि शव लगभग 5-6 दिन पुराना लग रहा है और पूरी तरह सड़ चुका है, जिससे मृतक की पहचान में कठिनाई आ रही है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।

Leave a Comment