डीएम की जनसुनवाई बनी राहत का माध्यम, सैकड़ों शिकायतों का हुआ समाधान
ऋण चुकाने पश्चात भी नो डयूज सर्टीफिकेट नहीं देने पर एआर को-आपरेटिव तलब.
आपरेटिव तलब,न से पूर्व सर्टीफिकेट जारी करने के निर्देश.
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कार्यक्रम 118 फरियादियों की शिकायतों को सुना। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संबंधित विभाग फरियादियों को उनकी शिकायत निस्तारण की अद्यतन प्रगति के संबंध में जानकारी दें। उन्होंने ऐसा नहीं करने पर नाराजगी जताते हुए कहा इस प्रकार की लापरवाही की पुनरावृत्ति न हो।
जनता दर्शन में ग्राम सोसा विकासनगर निवासी बजुर्ग फरियादी जनक सिंह अपनी शिकायत में डीएम को बताया कि उनके द्वारा एक लाख का ऋण लिया था। मार्च 2025 तक 1.75 लाख जमा कर दिए गए है, किन्तु बैंक वाले नो डयूज का प्रमाण पत्र नहीं दे रहे। जिस पर डीएम ने एआर कॉपरेटिव को तलब करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए और एक सप्ताह के भीतर सर्टीफिकेट जारी करने के निर्देश दिए। दून मार्डन हाईस्कूल तुन्तोवाला में 22 वर्षों से अध्यापन का कार्य कर रही आशा जखमोला ने बताया उसे षडयंत्र कर नौकरी से निकाल दिया। जिस पर डीएम ने अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व सहित जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। महिपाल कृषाली ने जिलाधिकारी को संबोधित अपने शिकायती पत्र में बताया कि तहसील सदर अन्तर्गत चल रही फर्जी स्थाई प्रमाण पत्र की जांच कर शीघ्र कराई जाए, ताकि नर्सिंग भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को नौकरी का अवसर मिल सके। जिस पर डीएम अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही इस प्रकार के प्रकरणों पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। बंजारावाला निवासियों ने पिछली बरसात में नाला का पुश्ता बह गया तथा नाले में मलबा के ऊपर ही पुश्ता बना दिया। जबकि मलवा नाले में पड़ा हुआ है। डीएम ने एक्सियन लोनिवि को कारवाई करते हुए एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा, पुलिस अधीक्षक सदर द्वितीय रेनू, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, जिला प्रोवेशन अधिकारी मीना विष्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, महाप्रबन्धक जिला उद्योग अंजली नेगी रावत, सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
