Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhandक्राइम

हरिद्वार में पारिवारिक विवाद बना दोहरी मौत की वजह, पति ने की पत्नी की हत्या, फिर दी जान- HUSBAND AND WIFE DIED IN HARIDWAR

हरिद्वार (कनखल): जमालपुर स्थित वसंत कुंज कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। घरेलू कलह में एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों के शव बरामद किए और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार दस्तक देने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला, तो पुलिस छत के रास्ते घर में दाखिल हुई। ऊपर एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला, जबकि नीचे बेड पर उसकी पत्नी का खून से लथपथ शव पड़ा था। महिला के सिर पर डंडे और सरिए के गहरे घाव थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला का पति ई-रिक्शा चालक था और पति-पत्नी के बीच अकसर कहासुनी होती थी। सोमवार देर रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद पति ने पत्नी की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली।

सीओ सिटी ने यह भी बताया कि मृतका ने सोमवार देर रात एक परिचित महिला को फोन कर अपने घर आने की बात कही थी, लेकिन वह वहां नहीं पहुंच सकी। पुलिस को यह भी पता चला है कि दंपति के बीच संतान को लेकर विवाद चल रहा था।
फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है।

Leave a Comment