Udayprabhat
uttrakhandएजुकेशनदेहरादून

स्थानांतरण और पदोन्नति को लेकर शिक्षक संघ का चेतावनी प्रदर्शन, मांग पूरी न हुई तो हड़ताल की दी चेतावनी

EDUCATION DEPARTMENT IN UTTARAKHAND.
5 जुलाई तक मांगें पूरी न हुईं तो हड़ताल तय, राजकीय शिक्षक संघ का शिक्षा विभाग को अल्टीमेटम.

देहरादून : राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड की प्रांतीय कार्यकारिणी के नेतृत्व में मंगलवार को शिक्षा निदेशालय देहरादून में जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। अपनी लंबित मांगों को लेकर शिक्षकों ने सरकार को कड़े शब्दों में चेतावनी दी और स्पष्ट किया कि यदि 5 जुलाई तक सभी स्तरों की पदोन्नति सूची जारी नहीं की गई और स्थानांतरण प्रक्रिया को पूर्व की भांति सुचारू रूप से लागू नहीं किया गया, तो शिक्षक संघ प्रदेशव्यापी हड़ताल पर जाएगा।

संघ ने कहा कि वे लंबे समय से पदोन्नति और स्थानांतरण से जुड़ी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा, “अब शिक्षकों को सिर्फ वादे नहीं, ठोस निर्णय और आदेश चाहिए।”

धरने के दौरान शिक्षा निदेशालय परिसर में जमकर नारेबाजी की गई। अधिकारी भी संघ की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए संभावित हड़ताल को रोकने के लिए विकल्पों पर मंथन करने लगे हैं। संघ ने साफ किया कि यह आंदोलन अब निर्णायक चरण में है, और यदि सरकार ने समय रहते कार्रवाई नहीं की तो शिक्षक वर्ग मजबूरी में हड़ताल का रास्ता अपनाएगा।

Leave a Comment