Udayprabhat
uttrakhand

कॉर्बेट इंटरप्रिटेशन सेंटर हुआ पूरी तरह डिजिटल, अब QR कोड से होगी टिकट बुकिंग

रामनगर:  उत्तराखंड का प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व अब डिजिटल इंडिया के सपने को और मजबूती दे रहा है। रामनगर स्थित धनगढ़ी गेट के कॉर्बेट इंटरप्रिटेशन सेंटर में अब QR कोड स्कैनिंग के जरिए डिजिटल टिकटिंग सुविधा शुरू कर दी गई है। यह पहल पर्यटकों की सुविधा बढ़ाने और प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी व सुगम बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

पहले यहां मैन्युअल परमिट के माध्यम से प्रवेश की अनुमति दी जाती थी, जिससे लंबी कतारों और समय की परेशानी होती थी। अब पर्यटक गेट पर लगे QR कोड को स्मार्टफोन से स्कैन कर UPI के जरिए भुगतान कर सकते हैं। सफल भुगतान के बाद उन्हें डिजिटल टिकट फोन पर प्राप्त हो जाएगा, जिसे दिखाकर वे सेंटर में प्रवेश कर सकते हैं।

कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के पार्क वार्डन अमित ग्वासाकोटी के अनुसार, हर साल इस म्यूज़ियम में लगभग 80,000 पर्यटक आते हैं, जिससे सरकार को 75 से 80 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। डिजिटल बुकिंग प्रणाली से अब न सिर्फ यह प्रक्रिया पेपरलेस हो गई है, बल्कि पर्यटकों की योजना बनाना भी पहले से आसान हो गया है।

 डिजिटल बुकिंग की प्रमुख बातें:

अब पर्यटक एक सप्ताह पहले तक अग्रिम बुकिंग कर सकते हैं।

टिकट शुल्क (प्रति व्यक्ति):

भारतीय नागरिक: ₹100

विदेशी नागरिक: ₹200

12–18 वर्ष के बच्चे: ₹25

छात्र (ID सहित): ₹50

वरिष्ठ नागरिक: ₹50

 

Leave a Comment