Udayprabhat
uttrakhandक्राइम

Uttarakhand: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर करी पति की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा..गिरफ्तार

पति की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव, दो सप्ताह में पुलिस ने किया खुलासा.
कोटद्वार में पांचवें मील के पास मिला था शव, पुलिस ने सीसीटीवी और साक्ष्यों के आधार पर बिजनौर से आरोपी रीना सिंधू और परितोष को किया गिरफ्तार.

कोटद्वार : पुलिस ने पांचवें मील के पास झाड़ियों में मिले अज्ञात शव की गुत्थी सुलझा ली है। मृतक की पहचान रविंद्र कुमार निवासी रजोकरी, बसंत कुंज, नई दिल्ली के रूप में हुई। हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी दूसरी पत्नी रीना सिंधू और उसके प्रेमी परितोष कुमार को बिजनौर के नगीना से गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि शव की पहचान और मृतक के भाई राजेश कुमार द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर मामला सामने आया। मृतक की पहली पत्नी आशा से मनमुटाव के बाद वह 2007 में हरिद्वार आ गया था और 2010 में रीना सिंधू से विवाह कर लिया था। पारिवारिक कलह और संपत्ति विवाद के चलते रीना ने प्रेमी परितोष के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

रीना ने मुरादाबाद स्थित मकान बेचने के बाद परितोष को 10 लाख रुपये देने का वादा किया था। 31 मई को रविंद्र को परितोष के घर बुलाकर शराब पिलाई गई और फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। फिर शव को दुगड्डा क्षेत्र में सड़क किनारे फेंक दिया गया।  पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया। कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Comment