Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

देहरादून में जलभराव से निपटने को क्यूआरटी टीमों का गठन, डीएम ने दिए कार्रवाई के दिए निर्देश

तीन एसडीएम की अध्यक्षता में बनी त्वरित प्रतिक्रिया टीमें, नगर निगम क्षेत्रों में जलनिकासी और नालों की सफाई सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय होंगी।

देहरादून: मानसून के मद्देनज़र देहरादून नगर निगम क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने तीन त्वरित प्रतिक्रिया टीमों (क्यूआरटी) का गठन किया है। इन टीमों की अध्यक्षता नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम हरिगिरी और एसडीएम कुमकुम जोशी को सौंपी गई है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में जलनिकासी व्यवस्था में किसी भी तरह के अवरोध या चोकिंग की स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके साथ ही सभी नाले-नालियों की साफ-सफाई का भौतिक सत्यापन भी अनिवार्य रूप से किया जाए।

पहली क्यूआरटी – नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह की अध्यक्षता में:

टीम में मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खन्ना, जल संस्थान के ईई आशीष भट्ट, पेयजल निगम के ईई जीतमणी बेलवाल और सिंचाई विभाग के ईई पुरुषोत्तम शामिल हैं।
जिम्मेदारी वाले क्षेत्र: प्रिंस चौक, दर्शलनाला चौक, डीएल रोड, सहारनपुर चौक, राजपुर रोड, डालनवाला, रेलवे स्टेशन, न्यू ओपीडी दून, लखीबाग, हाथी बड़कला, चन्द्र कॉलोनी सहित अन्य।

दूसरी क्यूआरटी – एसडीएम हरिगिरी की अध्यक्षता में:

टीम में जल संस्थान के ईई सतीश नौटियाल, सिंचाई विभाग के ईई दीक्षांत गुप्ता और नगर निगम की ईई रचना पायल शामिल हैं।
जिम्मेदारी वाले क्षेत्र: टचवुड स्कूल, सहस्त्रधारा रोड, रायपुर क्षेत्र, मयूर विहार, आईटी पार्क, हरिद्वार रोड, नेहरू कॉलोनी, नवादा थापा, देव विहार, गणेश एन्क्लेव सहित अनेक बस्तियां।

तीसरी क्यूआरटी – एसडीएम कुमकुम जोशी की अध्यक्षता में:

टीम में जल संस्थान के ईई सतीश नौटियाल, सिंचाई विभाग के ईई दीक्षांत गुप्ता और नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक मनीष दरियाल को शामिल किया गया है।
जिम्मेदारी वाले क्षेत्र: जीएमएस रोड, केदारपुरम, मोथरोवाला, आईएसबीटी, शिमला बाईपास, बल्लीवाला, संतोष नगर, टर्नर रोड, प्रेमनगर, संजय कॉलोनी आदि।

जिलाधिकारी बंसल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानसून अवधि में जलभराव की किसी भी सूचना पर त्वरित संज्ञान लें, और चिन्हित इलाकों में जल निकासी की नियमित मॉनिटरिंग करें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Comment