Udayprabhat
uttrakhand

पंचायत चुनाव चिन्ह आवंटन प्रक्रिया फिर शुरू, हाईकोर्ट से मिली स्पष्टता के बाद आयोग ने दी हरी झंडी-Panchayat Election Symbols 2025

राज्य निर्वाचन आयोग ने 14 जुलाई दोपहर 2 बजे से चिन्ह आवंटन शुरू किया, हाईकोर्ट ने चुनावी प्रक्रिया पर रोक से किया इनकार.

देहरादून: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संशोधित अधिसूचना के अनुसार चुनावी प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है। पहले चरण के मतदान के लिए 14 जुलाई को चुनाव चिन्ह का आवंटन होना था, लेकिन नैनीताल हाईकोर्ट में लंबित एक मामले के चलते आयोग ने 13 जुलाई को चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया 14 जुलाई दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी थी।

हालांकि, 14 जुलाई को नैनीताल हाईकोर्ट में हुई सुनवाई में यह स्पष्ट किया गया कि अदालत ने पंचायत चुनाव की पूरी प्रक्रिया पर कोई रोक नहीं लगाई है, बल्कि केवल 6 जुलाई को आयोग द्वारा जारी एक विशेष आदेश पर रोक लगाई गई थी। इसके आधार पर राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना के अनुरूप चुनावी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का फैसला लिया।

अब 14 जुलाई को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक चिन्ह आवंटन का कार्य किया गया और शेष कार्य 15 जुलाई को सुबह 8 बजे से समाप्ति तक पूरा किया जाएगा।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल ने कहा कि आयोग ने 13 जुलाई को हाईकोर्ट में एक पत्र दाखिल कर यह स्पष्ट किया था कि 11 जुलाई को आए निर्णय के कारण चुनाव प्रक्रिया बाधित हो रही है। इस पर कोर्ट ने 14 जुलाई को सुनवाई कर साफ किया कि चुनावी प्रक्रिया पर कोई रोक नहीं है, जिससे रास्ता साफ हो गया है।- राहुल कुमार गोयल, सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग

Leave a Comment