126 लीटर कैमिकल व 7.41 ग्राम MDMA बरामद, कुनाल कोहली गिरफ्तार.
नानकमत्ता : उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। नानकमत्ता क्षेत्र स्थित साहनी नर्सरी तिराहे से ड्रग्स बनाने वाले गिरोह के सरगना कुनाल राम कोहली को गिरफ्तार किया गया है। टीम ने मौके से 126 लीटर प्रीकर्सर कैमिकल्स, 28 किलो पाउडर, और 7.41 ग्राम एमडीएमए भी बरामद की है।
पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ का बयान:
> “यह सभी प्रीकर्सर कैमिकल्स NDPS अधिनियम के तहत प्रतिबंधित हैं। बिना वैध लाइसेंस के इनका निर्माण, क्रय-विक्रय व परिवहन पूरी तरह गैरकानूनी है। ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के अंतर्गत यह एक महत्वपूर्ण कार्रवाई है।”

पिछले दो महीने से चल रही थी खुफिया निगरानी:
31 मई को ठाणे (महाराष्ट्र) में गिरफ्तार दो तस्करों की पूछताछ में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के थल क्षेत्र में एमडीएमए फैक्ट्री की जानकारी मिली थी, जो मोनू गुप्ता और कुनाल कोहली द्वारा चलाई जा रही थी।
26 जून: पिथौरागढ़ पुलिस व STF ने थल क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म पर छापा मारा। भारी मात्रा में कैमिकल्स मिले लेकिन आरोपी फरार हो गए।
अब तक गिरफ्तार अभियुक्त:
कुनाल कोहली – मास्टरमाइंड, गिरफ्तार (14 जुलाई)
मोनू गुप्ता, भीम यादव, अमन कोहली – गिरफ्तार (पलिया बॉर्डर, नेपाल से)
राहुल – गिरफ्तार (चंपावत पुलिस द्वारा)
ईशा (राहुल की पत्नी) – 5.688 किलो MDMA के साथ गिरफ्तार
केमिकल मात्रा
Dichloromethane (Methylene Chloride) 57.5 लीटर
Acetone 20 लीटर
Hydrochloric Acid (HCl) 47.5 लीटर
Methylamine Solution 0.5 लीटर
Sodium Hydroxide (Pellets) 28 किलो
MDMA (तैयार) 7.41 ग्राम
डीजीपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के प्रमुख बिंदु:
1. वित्तीय जांच व संपत्ति कुर्की की तैयारी:
ड्रग्स से कमाई गई संपत्तियों की पहचान कर उन्हें जब्त किया जा रहा है।
2. 44 प्रीकर्सर केमिकल्स उपयोग करने वाली यूनिट्स चिन्हित:
राज्य में निगरानी बढ़ाई गई है, सभी जिलों को भौतिक सत्यापन के निर्देश।
3. 172 फार्मा कंपनियों पर जांच:
शेड्यूल-H ड्रग्स के वितरण की पारदर्शिता के लिए SHO व ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीमें सक्रिय।
4. हर थाने को ड्रग डिटेक्शन किट मुहैया:
अब थानों में ही ड्रग्स की त्वरित जांच संभव।
पुलिस टीम को ₹1 लाख का इनाम:
डीजीपी दीपम सेठ द्वारा इस साहसिक और सघन अभियान के लिए STF और नानकमत्ता पुलिस को ₹1 लाख की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की गई।
