मृतकों में तीन स्कूली बच्चे और दो सगी बहनें शामिल, गांव वालों ने चलाया रेस्क्यू अभियान.
पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में मंगलवार शाम को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। सवारियों से भरी एक मैक्स जीप (UK-05TA-0193) अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी और सीधे नदी में समा गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों में तीन स्कूली बच्चे और दो सगी बहनें शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, हादसा शाम करीब 5 बजे हुआ, जब मैक्स वाहन मुवानी से बोकटा की ओर जा रहा था। जैसे ही जीप भंडारी गांव के पास पहुंची, वह अचानक नियंत्रण खो बैठी और गहरी खाई में गिर गई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वाहन में कुल 13 लोग सवार थे। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।
घायलों को खाई से निकालकर तुरंत एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
मृतकों की पहचान:
8 वर्षीय सिमरन पुत्री कुंदन सिंह, निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़,
15 वर्षीय तनुजा पुत्री चंद्र सिंह, निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़,
14 वर्षीय विनीता पुत्री चंद्र सिंह, निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़,
28 वर्षीय दिकभा पत्नी पंकज सिंह, निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़,
40 वर्षीय नरेंद्र सिंह पुत्र चंद्र सिंह, वाहन चालक, निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़,
50 वर्षीय शांति देवी पुत्री केशर राम, निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़,
60 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र किशन सिंह, निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़,
65 वर्षीय, होशियार सिंह पुत्र भीम सिंह, निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़,
घायलों की पहचान:
21 वर्षीय योगेश कुमार, निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़,
22 वर्षीय सुमित सिंह, निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़,
50 वर्षीय श्याम सिंह, निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़,
55 वर्षीय कल्याण सिंह, निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़,
पूजा, निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़,
