दोस्ती से शुरू हुई बात, अब प्यार की राह पर… लेकिन अभी सब कुछ बहुत नया है.
Mrunal Thakur-Dhanush Affair: इन दिनों बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक, एक नाम जो सबसे ज्यादा चर्चा में है, वो है मृणाल ठाकुर और धनुष की जोड़ी। हाल ही में ‘सन ऑफ सरदार 2’ की स्क्रीनिंग में सामने आए एक वीडियो ने दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलों को हवा दे दी है। वीडियो में धनुष, मृणाल का हाथ थामे नजर आते हैं, और मृणाल उनके कान में कुछ कहती दिखती हैं – एक ऐसा पल जो नज़रों से छुप नहीं सका।
दोस्ती से शुरू हुई कहानी, धीरे-धीरे प्यार में बदली
सूत्रों के मुताबिक, मृणाल और धनुष की मुलाकात एक साउथ इवेंट के दौरान हुई थी, जहां दोनों कलाकारों ने एक-दूसरे से पहली बार बातचीत की। शुरुआत में सिर्फ सौहार्द्रपूर्ण दोस्ती थी, लेकिन जैसे-जैसे मुलाकातें बढ़ीं, दोनों की सोच और जिंदगी को देखने का नजरिया भी काफी मेल खाता गया।
एक करीबी सूत्र के हवाले से, “हां, यह सच है कि वे डेट कर रहे हैं। हालांकि, यह रिश्ता अभी बहुत नया है, इसलिए दोनों इसे प्राइवेट रखना चाहते हैं। लेकिन साथ घूमने-फिरने से उन्हें कोई परहेज नहीं।”
प्यार, करियर और साउथ से नाता
जहां मृणाल ठाकुर ‘सीता रामम’ की सफलता के बाद साउथ में भी बड़ा नाम बन चुकी हैं, वहीं धनुष तो पहले से ही तमिल इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। इन दिनों मृणाल अदिवी शेष के साथ ‘डकैत: ए लव स्टोरी’ की शूटिंग कर रही हैं, जिसके चलते वह मुंबई और हैदराबाद के बीच सफर करती रहती हैं।
शायद यही व्यस्त शेड्यूल और समान इंडस्ट्री बैकग्राउंड ने दोनों के बीच की बॉन्डिंग को और मज़बूत किया। एक दोस्त ने बताया कि उनके सर्कल में भी दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है, क्योंकि दोनों ही बेहद ग्राउंडेड, प्रोफेशनल और समझदार हैं।
अभी नहीं करेंगे रिश्ता ऑफिशियल, लेकिन दिलों की बात छुपी नहीं रहती
भले ही दोनों ने अपने रिश्ते को अभी तक आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया हो, लेकिन जिस सहजता से वो साथ देखे जा रहे हैं, उससे यह साफ है कि दोनों इस रिश्ते को वक्त दे रहे हैं। प्यार की राह में यह शुरुआती पड़ाव है – जहां दिल कशिश करता है, लेकिन दिमाग संयम भी बरतता है।
क्या ये जोड़ी बनेगी अगली सुपर कपल?
जहां एक ओर फैंस इस नई जोड़ी को लेकर एक रोमांटिक फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं, वहीं बॉलीवुड गलियारों में भी इस रिश्ते की खुशबू फैलने लगी है। अब देखना यह होगा कि मृणाल और धनुष अपने इस खूबसूरत रिश्ते को कब दुनिया के सामने लाते हैं।
