Udayprabhat
Breaking NewsEntertainmentदुनियादेश

“सैयारा” इंस्टाग्राम पर छलका अनीत का प्यार, फेम अनीत पड्डा का इमोशनल लव पोस्ट वायरल, फैंस हुए दीवाने

इंस्टाग्राम पर छलका अनीत का प्यार, सेलेब्स बोले– ‘दिल छू लिया’

Saiyaara Actress Aneet Padda Love Post: ‘सैयारा’ फिल्म से रातोंरात स्टार बनीं एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने आज सोशल मीडिया पर एक ऐसा लव पोस्ट शेयर किया, जिसे पढ़कर उनके चाहनेवालों के दिल भर आए। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई खूबसूरत तस्वीरों के साथ उन्होंने दिल को छू लेने वाला मैसेज लिखा, जिसमें उन्होंने अपने अनकहे प्यार का इजहार किया।

पोस्ट में अनीत ने लिखा, “मैं अब बेहतर महसूस कर रही हूं और बस यही कहना चाहती हूं कि मैं तुमसे प्यार करती हूं। मैं तुम्हें नहीं जानती, लेकिन मेरा दिल कहता है कि मैं तुमसे प्यार करती हूं।” उनकी इन बातों से साफ जाहिर होता है कि वह किसी खास को लेकर बहुत भावुक हैं।

डर, प्रेम और समर्पण – दिल से निकला अनीत का संदेश

अपने पोस्ट में आगे अनीत लिखती हैं, “तुमने मुझे इतना प्यार दिया है कि वह मेरे दिल में भारी-सा लगता है। मैं समझ नहीं पा रही कि इसे कैसे लौटाऊं। मुझे डर है कि आगे क्या होगा, डर है कि मैं काफी नहीं रहूंगी। लेकिन मेरे पास जो कुछ भी है, चाहे वह छोटा-सा हिस्सा ही क्यों न हो, मैं उसे तुम्हारे सामने रख दूंगी।”

इस पोस्ट में अनीत ने अपने डर, असुरक्षा और भावनात्मक गहराई को बेहद खूबसूरती से साझा किया है। उन्होंने लिखा, “अगर यह तुम्हें हंसाए, रुलाए, या कुछ भूला हुआ याद दिलाए, अगर यह तुम्हें थोड़ा कम अकेला महसूस कराए, तो शायद मेरा होना सार्थक है। मैं कोशिश करती रहूंगी, भले ही अधूरी हूं, पर अपने पूरे दिल से। क्योंकि मैं तुमसे प्यार करती हूं।

सेलेब्स और फैंस की प्रतिक्रियाएं

अनीत के इस भावुक पोस्ट पर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से भी ढेरों प्रतिक्रियाएं आई हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने लाल दिल वाले इमोजी के ज़रिए अपना प्यार जताया, जबकि टीवी एक्ट्रेस कनीका मान ने कमेंट किया, “मैं एक प्रशंसक हूं।”
अहान पांडे की मां डीन पांडे ने लिखा, “यह मेरे लिए खत्म नहीं हो रहा है.. हमेशा मेरे दिल में रहेगा अनीत..लव यू।”

फैंस ने भी दिल खोलकर प्यार जताया। एक फैन ने लिखा, “कितना प्यारा”, तो दूसरे ने कहा, “आप तो बस परफेक्ट से भी कहीं बढ़कर हैं।” अनीत की पोस्ट पर रेड हार्ट और फायर इमोजी की बारिश हो रही है।

कौन हैं अनीत पड्डा?

अनीत पड्डा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘सलाम वेंकी’ से की थी। इसके बाद वे अमेजन प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरीज ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राई’ में मुख्य भूमिका में नजर आईं। लेकिन असली पहचान उन्हें निर्देशक मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ से मिली।

इस फिल्म में उन्होंने अहान पांडे के साथ स्क्रीन शेयर किया और दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है। ‘सैयारा’ की सफलता ने अनीत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है।

क्या ये पोस्ट किसी खास के लिए है?

हालांकि अनीत ने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन उनके शब्दों की गहराई ये बताने के लिए काफी है कि उनके दिल में कोई खास जरूर है। क्या यह इमोशनल पोस्ट उनके को-स्टार अहान पांडे के लिए है? इस पर अभी अटकलें जारी हैं।

Leave a Comment