एसएनसीयू के लिए छह अतिरिक्त बैड, एक्स रे मशीन, फोटोथैरेपी उपकरण की मौके पर ही स्वीकृति
चिकित्सा प्रबंधन समिति राजकीय जिला चिकित्सालय संचालन मंडल की त्रैमासिक बैठक.
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में चिकित्सा प्रबंधन समिति राजकीय जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन) संचालन मण्डल की त्रैमासिक बैठक ली। बैठक में चिकित्सालय के सभी प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों के निर्देशित किया कि सरकारी चिकित्सालयों में सभी सुविधाएं मुहैया कराई जानी है, है, ताकि जनमानस को महंगे इलाज के लिए निजी अस्पतालों के चक्कर न लगाने पड़े। इसके लिए जिलाधिकारी ने चिकित्सालय की ओर से प्रस्तुत किए गए प्रस्तावों पर स्वीकृति देते हुए अन्य आवश्यकता की जानकारी भी ली। डीएम ने जिला चिकित्सालय के एसएनसीयू के लिए छह अतिरिक्त बैड, एक्स रे मशीन, फोटोथैरेपी उपकरण की मौके पर ही स्वीकृति दी।
जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय के एसएनसीयू के लिए अतिरिक्त बैड बढ़ाने, एक्सरे मशीन एवं ऐसेसरिज, फोटोथेरेपी उपकरण, डिफिलिलेटर जनरेटर, मैनपॉवर, चिकित्सालय में सुरक्षा के दृष्टिगत भूतपूर्व सैनिक गार्ड रखने की भी स्वीकृति प्रदान की। जिलाधिकारी ने चिकित्सालय पुरानी टीनशेड को हटकार नई ऑटोमेटेड पार्किंग संभावना के दृष्टिगत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में बताया कि लेड अप्रोन स्टैंड, अल्ट्रासाउंड जैली, पेशेंट एक्सामिलेशन कोच का कार्य, एक्स रे, सीटी स्कैन मशीन, व्हीलचेयर, चिकित्सक यूनिफार्म, एक्सामिनेशन टेबल, ड्रेसिंग ड्रम, सर्जिकल उपकरण, वेड सीट, एडल्ट सेकान मशीन, एसी, वैबी रेडियट वार्मर, एंडोस्कोपी सिस्टम कैमरा अदि सामग्री का क्रय किया जा चुका है। बताया कि एसएनसीयू में 286 बच्चे भर्ती हुए है, जिनमें 287 डिस्चार्ज किए गए तथा 21 बच्चें रेफर किए गए। रेफर का कारण जाने पर चिक्तिसकों ने सुविधा की कमी होना बताया। जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल सभी सुविधाओं के प्रस्तावित करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, प्रभारी अधिकारी स्वास्थ्य विभाग उप जिलाधिकारी हरिगिरि, सीएमएस डा. मन्नू जैन, डा. जेपी नौटियाल, मुख्य कोषाधिकारी नीतू भंडारी, डा. शालिनी डिमरी, डा. नीतू तोमर, प्रमोद कुमार, राजीव सब्बरवाल, इंदु शर्मा, सुशीला पंवार, राजेश आरती आदि उपस्थित थे।
