Udayprabhat
Breaking NewsEntertainmentदुनियादेश

अक्षय का नया वीडियो देख ‘हेरा फेरी 3’ फैन्स को लगा झटका, पहले शुरू होगी ‘हैवान’ की शूटिंग

कई सालों से ‘हेरा फेरी 3’ को साथ लाने की कोशिश हो रही है. उसके बाद खबर आई कि इसी साल फिल्म फ्लोर पर चली जाएगी.
प्रियदर्शन की अगली फिल्म ‘हैवान’ में अक्षय-सैफ की जोड़ी 18 साल बाद साथ
‘हेरा फेरी 3’ अब 2026 में ही फ्लोर पर जाने की संभावना
अक्षय-परेश विवाद के बाद सुलह, लेकिन शूटिंग अभी टली

बॉलीवुड की मशहूर कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी ‘हेरा फेरी’ के तीसरे पार्ट को लेकर फैन्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। कई बार खबर आई कि अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल एक बार फिर साथ लौट रहे हैं। तीनों स्टार्स ने खुद भी मीडिया में कहा था कि 2025 में फिल्म फ्लोर पर चली जाएगी। लेकिन अक्षय कुमार के ताजा वीडियो ने इन उम्मीदों पर फिलहाल पानी फेर दिया है।

अक्षय ने शुरू किया ‘हैवान’ का शूट

दरअसल अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा –
“हम सब ही हैं थोड़े से शैतान। कोई ऊपर से संत, कोई अंदर से हैवान। मेरे पसंदीदा प्रियदर्शन सर के साथ आज से ‘हैवान’ का शूट शुरू कर रहा हूं। सैफ के साथ 18 साल बाद काम कर के मज़ा आ रहा है। हैवानियत शुरू की जाए।”

इस पोस्ट से साफ हो गया कि अक्षय और सैफ अली खान प्रियदर्शन की नई फिल्म ‘हैवान’ में साथ काम कर रहे हैं। यह मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक है।

‘भूत बंगला’ के बाद ‘हैवान’

कुछ समय पहले ही अक्षय और प्रियदर्शन ‘भूत बंगला’ की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। तब कहा जा रहा था कि इसके बाद ‘हेरा फेरी 3’ शुरू होगी। लेकिन अचानक ‘हैवान’ की शूटिंग शुरू हो जाने से यह तय हो गया कि अक्षय फिलहाल उसी प्रोजेक्ट पर ध्यान देंगे। ऐसे में ‘हेरा फेरी 3’ की शूटिंग कम से कम एक साल और टल गई है।

परेश रावल का विवाद और वापसी

‘हेरा फेरी 3’ को लेकर पिछले साल भी बड़ा विवाद सामने आया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, IPL के दौरान फिल्म का प्रोमो रिलीज़ किया जाना था। लेकिन ठीक उससे पहले परेश रावल ने फिल्म से अलग होने का फैसला कर लिया। यह फिल्म अक्षय की कंपनी ‘केप ऑफ गुड फिल्म्स’ बना रही थी। परेश द्वारा अचानक फिल्म छोड़ने पर कंपनी ने उन्हें लीगल नोटिस तक भेज दिया।

यह मामला कोर्ट तक पहुंचा, हालांकि बाद में अक्षय और परेश ने आपसी बातचीत से मतभेद सुलझा लिए। खुद प्रियदर्शन ने कन्फर्म किया कि परेश रावल फिल्म में वापसी कर चुके हैं।

अब 2026 में उम्मीद

प्रियदर्शन ने बताया कि उन्होंने ‘हेरा फेरी 3’ की स्क्रिप्ट पर काम शुरू कर दिया है। सब कुछ सही रहा तो फिल्म अगले साल यानी 2026 में फ्लोर पर जाएगी। यानी इस साल फैन्स को ‘हेरा फेरी 3’ का इंतजार छोड़कर अक्षय-सैफ की जोड़ी वाली ‘हैवान’ और पहले से तैयार ‘भूत बंगला’ पर ही भरोसा करना होगा।

फैन्स की निराशा

अक्षय के नए वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर फैन्स में निराशा साफ झलक रही है। कई यूजर्स ने लिखा कि वे सालों से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अब उन्हें कम से कम एक साल और इंतजार करना पड़ेगा।

 

Leave a Comment