नैनीताल एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने पुलिस व्यवस्था में सुधार लाने के उद्देश्य से बीते सोमवार को देर रात कुल 31 अधिकारियों का तबादला किया।
नैनीताल: जनपद नैनीताल में पिछले कुछ समय से आपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। चोरी, अवैध गतिविधियों और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों ने पुलिस व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए थे। इसी क्रम में जिले की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिसिंग में नई ऊर्जा लाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रह्लाद नारायण मीणा ने बड़ा कदम उठाया है।
एसएसपी मीणा ने बीते सोमवार की देर रात एक साथ कुल 31 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया। इनमें 8 इंस्पेक्टर और 23 सब-इंस्पेक्टर शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, लंबे समय से एक ही थाने और चौकियों में जमे हुए इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाकर अन्य स्थानों पर तैनात किया गया है। प्रशासनिक स्तर पर इसे कानून-व्यवस्था में सुधार लाने की दिशा में एक अहम निर्णय माना जा रहा है।
पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, यह तबादले न केवल रुटीन एक्सरसाइज का हिस्सा हैं, बल्कि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम और पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए किए गए हैं। नैनीताल जिले में बीते कुछ महीनों से चोरी की घटनाओं के साथ-साथ अवैध गतिविधियों की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। ऐसे में एसएसपी ने साफ संदेश दिया है कि पुलिस विभाग में सुस्ती या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इन इंस्पेक्टर के किए गए तबादले
- इंस्पेक्टर सुशील कुमार –: पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा
- इंस्पेक्टर प्रकाश मेहरा –: खैरना से प्रभारी निरीक्षक भवाली
- इंस्पेक्टर विजय मेहता –: कालाढूंगी से प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी
- इंस्पेक्टर हरपाल सिंह –: साइबर सेल से प्रभारी एसओजी/एएनटीएफ/साइबर सेल
- इंस्पेक्टर ललिता पांडे –: एएचटीयू से प्रभारी एएचयू/डीसीआरबी
- इंस्पेक्टर रजत कसाना –: CCTNS संबंध सेल से प्रभारी CCTNS /सम्मन सेल
- इंस्पेक्टर विपिन चंद्र पांडे –: प्रभारी CCTNS सम्मन सेल से प्रभारी FFU/SIS
- इंस्पेक्टर उमेश कुमार मलिक –:प्रभारी निरीक्षक भवाली से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ
स्थानांतरित सब-इंस्पेक्टर की सूची
- सब-इंस्पेक्टर मनोज नयाल –: रामनगर से थानाध्यक्ष तल्लीताल
- सब-इंस्पेक्टर विजय नेगी –: पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष बेतालघाट
- सब-इंस्पेक्टर विमल मिश्रा –: भीमताल से थानाध्यक्ष काठगोदाम
- सब-इंस्पेक्टर संजीत राठौड़ –: एसओजी से थानाध्यक्ष भीमताल
- सब-इंस्पेक्टर मनोज सिंह –: मुखानी से चौकी क्वारब (भवाली) प्रभारी
- सब-इंस्पेक्टर हर्ष बहादुर पाल –: प्रभारी चौकी कैंची, थाना भवाली से प्रभारी चौकी खैरना, थाना भवाली
- सब-इंस्पेक्टर रमेश चंद्र पंत –: प्रभारी चौकी ओखलकांडा, थाना खन्स्यू से बने प्रभारी चौकी कैंची, थाना भवाली
- सब-इंस्पेक्टर मोहन सिंह सोन –: प्रभारी एएनटीएफ से प्रभारी चौकी ओखलकांडा, थाना खन्स्यू
- सब-इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह राणा –: थाना तल्लीताल से प्रभारी चौकी कोटाबाग, थाना कालाढूंगी
- सब-इंस्पेक्टर नीरज कुमार –: थाना बनभूलपुरा से प्रभारी चौकी देखरेख, थाना बनभूलपुरा
- सब-इंस्पेक्टर सुनील गोस्वामी –: सम्बद्ध थाना चोरगलिया से बने प्रभारी चौकी कुंवरपुर, थाना चोरगलिया
- सब-इंस्पेक्टर पंकज जोशी –: थानाध्यक्ष काठगोदाम से स्थानांतरित होकर बने वरिष्ठ सब-इंस्पेक्टर कालाढूंगी
- सब-इंस्पेक्टर विजय कुमार –: प्रभारी चौकी धानाचुली, थाना मुक्तेश्वर से प्रभारी चौकी राजपुर, थाना हल्द्वानी
- सब-इंस्पेक्टर हरजीत सिंह –: थाना मुखानी से प्रभारी चौकी धारी, थाना मुक्तेश्वर
- सब-इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार –: सम्बद्ध थाना मुखानी से बने प्रभारी चौकी लामाचौड़, थाना मुखानी
- सब-इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार –: सम्बद्ध थाना मल्लीताल से थाना मल्लीताल
- सब-इंस्पेक्टर निधि शर्मा –: थाना कालाढूंगी से थाना चोरगलिया
- सब-इंस्पेक्टर कुमकुम धानिक –: पुलिस लाइन से थाना काठगोदाम
- सब-इंस्पेक्टर सुशील जोशी –: थाना बनभूलपुरा से वरिष्ठ सब-इंस्पेक्टर, थाना बनभूलपुरा
- सब-इंस्पेक्टर फिरोज आलम –: साइबर सेल से एसओजी में नियुक्त
- सब-इंस्पेक्टर भुवन सिंह राणा –: सम्बद्ध थाना हल्द्वानी से थाना हल्द्वानी
- सब-इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह राणा –: सम्बद्ध थाना काठगोदाम से थाना काठगोदाम
- सब-इंस्पेक्टर राजवीर सिंह नेगी –: सम्बद्ध थाना भवाली से थाना भवाली
