Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

देहरादून: ट्रांस्पोर्ट नगर में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्यवाही, दर्जनों दुकान हुई ध्वस्त

देहरादून: राजधानी के ट्रांस्पोर्ट नगर क्षेत्र में नगर निगम और एमडीडीए की संयुक्त टीम ने अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने क्षेत्र में बिना अनुमति के बनाई गई दर्जनों दुकानों को ध्वस्त कर दिया।

स्थानीय लोगों और अधिकारियों की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई, क्योंकि अवै ध दुकानों की वजह से क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या लगातार बढ़ रही थी। एमडीडीए ने नगर निगम को अतिक्रमण के बारे में सूचित किया, जिसके बाद नगर आयुक्त ने तुरंत ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए।
इस कार्यवाही के बाद क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी शहर के नियमानुसार सफाई और सुचारू यातायात बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment