देहरादून: एसटीएफ की एएनटीएफ टीम ने थाना विकासनगर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 1.505 किलोग्राम चरस बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹3 लाख बताई जा रही है।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान दिनेश पुत्र भोपालू (26 वर्ष), कुंदन चौहान पुत्र अमर सिंह (40 वर्ष) और पंकज पुत्र सरदार सिंह (25 वर्ष) के रूप में हुई है।तीनों कालसी क्षेत्र के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहाड़ी इलाकों से सस्ती चरस लाकर विकासनगर क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेचते थे। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि नशा तस्करी पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और एएनटीएफ की टीमें सभी जनपदों में लगातार अभियान चला रही हैं।
