Udayprabhat
uttrakhandदेश

सीएम धामी का बड़ा दावा, बिहार में फिर बनेगी डबल इंजन सरकार

बिहार चुनाव को लेकर उत्तराखंड सीएम धामी ने बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बनाएगी.

रामनगर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। रामनगर दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता एक बार फिर डबल इंजन की सरकार यानी भाजपा-एनडीए गठबंधन की सरकार बनाएगी।

सीएम धामी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में तेजी से विकास कार्य हुए हैं, जिनका लाभ हर राज्य को मिला है। उन्होंने कहा, “बिहार की जनता अब जंगलराज से पूरी तरह मुक्त हो चुकी है और सुशासन व विकास की राह पर आगे बढ़ना चाहती है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और हवाई सेवाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार हुए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार के युवा बेहतर रोजगार और भविष्य की उम्मीद में एनडीए पर भरोसा जता रहे हैं, और इस बार भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए भारी बहुमत से सरकार बनाएगा।

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी का संदेश

राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर सीएम धामी ने इसे “गर्व और संकल्प का क्षण” बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने पिछले 25 वर्षों में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं और आने वाले 25 वर्ष राज्य के लिए स्वर्णिम दशक साबित होंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड अभूतपूर्व विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और यह दशक “उत्तराखंड का दशक” होगा। मुख्यमंत्री ने सभी राज्यवासियों से एकजुट होकर राज्य को समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित बनाने का आह्वान किया।

पूर्व सैनिकों के लिए बड़ी घोषणा

रामनगर दौरे से पहले मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मान समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों के लिए कई घोषणाएं कीं, जिनमें दाह संस्कार हेतु ₹10,000 की सहायता राशि देने का एलान भी शामिल है।

Leave a Comment