Udayprabhat
accidentuttrakhand

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, 300 मीटर खाई में गिरी बोलेरो, एक की दर्दनाक मौत, दो घायल

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा नारायणबगड़ ब्लॉक के मींग गधेरा–हंसकोटी–खेनोली मोटर मार्ग पर गड़कोट लेलाछीमा तोक के पास हुआ, जहां एक बोलेरो (UK-TA 2296) अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और DDRF टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने गहरी खाई में उतरकर तीनों घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने 35 वर्षीय प्रकाश सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी गड़कोट को मृत घोषित कर दिया। घायल दो व्यक्तियों की पहचान दर्शन सिंह (33) और विक्रम सिंह (28) पुत्र पुष्कर सिंह, निवासी ग्वाड़ लगा गड़कोट, तहसील नारायणबगड़ के रूप में हुई है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने वाहन दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन के अनियंत्रित होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Comment