Udayprabhat
uttrakhand

मसूरी में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

12 कैंची क्षेत्र में किराए पर रहने वाला युवक बिस्तर पर मृत पाया गया, पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में एक 36 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, युवक पिछले दो दिनों से अपने कमरे से बाहर नहीं आया था। जब पड़ोसियों और मकान मालिक ने कमरे का दरवाजा खोला, तो युवक मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ा मिला।

युवक यूपी के मुजफ्फरनगर का रहने वाला था और मसूरी में किराए पर रहकर रोजमर्रा की ज़िंदगी चला रहा था। घटना मसूरी के 12 कैंची क्षेत्र की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय भेजा। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। मसूरी कोतवाल देवेन्द्र चौहान ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

पुलिस मृतक के परिवार से संपर्क कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा किया जाएगा। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

Leave a Comment