Udayprabhat
Breaking Newsखेलदुनियादेश

पाकिस्तान के खिलाफ ट्राई सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान, जानिए?

पाकिस्तान में ट्राई-सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम घोषित, सिकंदर रजा को फिर सौंपी कमान

Zimbabwe squad: पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 ट्राई-सीरीज के लिए जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने अपनी 15 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा कर दी है। यह सीरीज आगामी आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों का हिस्सा मानी जा रही है।

घोषित टीम में हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई घरेलू सीरीज की तुलना में केवल एक बदलाव किया गया है। तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़ारबानी पीठ की चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अनकैप्ड तेज गेंदबाज न्यूमैन न्यामहुरी को टीम में शामिल किया गया है।

अनुभवी ऑलराउंडर सिकंदर रजा टीम की कप्तानी जारी रखेंगे। उनके साथ रयान बर्ल, वेलिंगटन मसाकाद्जा और ब्रेंडन टेलर जैसे सीनियर खिलाड़ी टीम में शामिल हैं। टेलर लंबे समय बाद नेशनल टीम में वापसी कर रहे हैं।

जिम्बाब्वे टीम ट्राई-सीरीज का पहला मुकाबला 17 नवंबर को रावलपिंडी में मेजबान पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।
गौरतलब है कि जिम्बाब्वे ने हाल ही में केन्या पर शानदार जीत दर्ज करते हुए आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफाई किया है। अफ्रीका क्वालिफायर में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर उसने अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले टूर्नामेंट में 20 टीमों में जगह बनाई है।

टी20 ट्राई-सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम

सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, ब्रैडली इवांस, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, तादिवानशे मारुमनी, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामहुरी, ब्रेंडन टेल.

टी20 ट्राई सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का शेड्यूल
  • बनाम पाकिस्तान – 17 नवंबर, रावलपिंडी
  • बनाम श्रीलंका – 19 नवंबर, रावलपिंडी
  • बनाम पाकिस्तान – 23 नवंबर, लाहौर
  • बनाम श्रीलंका – 25 नवंबर, लाहौर
  • फाइनल – 29 नवंबर, लाहौर

Leave a Comment