देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में टीम ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 123 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की, जिसकी बाजार कीमत करीब ₹36 लाख आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्बास (35 वर्ष) निवासी आजाद कॉलोनी और मोहम्मद सावेज (27 वर्ष) निवासी भंडारी बाग, देहरादून के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे हेरोइन बरेली के जाकिर नामक व्यक्ति से लाकर देहरादून क्षेत्र में बेचते थे। एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने जनता से नशे से दूर रहने और तस्करी की सूचना तत्काल पुलिस या एएनटीएफ को देने की अपील की है।
