श्रीनगर गढ़वाल: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्वामी राम तीर्थ परिसर, टिहरी स्थित स्कूल ऑफ कॉमर्स के आचार्य डॉ. कृष्णा कुमार वर्मा को अंतरराष्ट्रीय “Dr. Sarvapalli Radhakrishnan International Best Teacher Award – 2025” से सम्मानित किया गया।
विजयवाड़ा में आयोजित SOLT International Awards – 2025 समारोह में देशभर से शिक्षाविदों और प्रोफेसरों की उपस्थिति में यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. के. वी. एन. राधाकृष्णन ने कहा कि डॉ. वर्मा ने शिक्षा को आधुनिक दृष्टिकोण और रचनात्मक पद्धतियों से जोड़कर विद्यार्थियों को नई दिशा प्रदान की है। सोल्वे इंटरनेशनल संस्था के अध्यक्ष डॉ. डी. एन. रेड्डी ने बताया कि इस वर्ष कुल 11 शिक्षकों का चयन किया गया, जिनमें डॉ. वर्मा को उनकी उत्कृष्ट शिक्षण पद्धति, शोध कार्य और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण के आधार पर चुना गया।
डॉ. वर्मा तीन दशकों से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय हैं और उनके निर्देशन में अनेक शोधार्थी PhD प्राप्त कर चुके हैं।
