देहरादून। शहर के कई इलाकों में मस्जिदों से पाँचों समय की अजान का ध्वनि प्रसारण कानूनी सीमा से अधिक होने के कारण ध्वनि प्रदूषण बढ़ने की शिकायत सामने आई है। ललित सिंह बोरा, प्रदेश सचिव राजपूत करणी सेना ने अधिकारियों को पत्र लिखकर कांवली रोड नई बस्ती गांधीग्राम की मस्जिद और टमाटर मोहल्ला की मस्जिद से आने वाली तेज आवाज पर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है।
पत्र में कहा गया है कि अजान की अत्यधिक आवाज से आसपास के निवासियों, विशेषकर वृद्धों, विद्यार्थियों और बीमार व्यक्तियों को मानसिक और शारीरिक असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित ध्वनि प्रदूषण नियमों का उल्लंघन है और मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है।
इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून और उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भी प्रतिलिपि भेजी गई है, जिसमें मस्जिदों के प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों को ध्वनि प्रदूषण मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश देने की मांग की गई है।
