52 लाख रुपये मूल्य की बरामदगी
देहरादून: देहरादून पुलिस ने एसएसपी दून के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करते हुए 173.33 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त आरिफ, 32 वर्ष, खुशहालपुर निवासी, को विकासनगर बस अड्डे से पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी सीज किया गया।
पुलिस के अनुसार, स्मैक की कीमत लगभग 52 लाख रुपये आंकी गई है। आरिफ ने पूछताछ में बताया कि यह स्मैक खुशहालपुर निवासी मेहराज से लेकर आया था और वह इसे पहाड़ी इलाकों और स्थानीय नशेड़ी ग्राहकों को बेचने की फिराक में था।
