Udayprabhat
Breaking Newsदेशराजनीति

शपथ ग्रहण पर मोदी-नीतीश की केमिस्ट्री छाई, गमछा लहराकर पीएम ने जीता बिहार का दिल

गमछा सिर्फ कपड़ा नहीं… ये बिहार का एटीट्यूड है
जब पीएम ने लहराया, पूरा बिहार बोल उठा— एही त बा स्टाइल!

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव:  बिहार विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत के बाद गुरुवार को पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान एक बार फिर राजनीतिक इतिहास का गवाह बना। विशाल जनसमूह, कड़ी सुरक्षा और चमचमाते मंच के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 26 मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर नई सरकार का गठन किया, जिनमें तीन महिलाएँ और तीन नवनियुक्त (फर्स्ट-टाइम) मंत्री शामिल रहे।

मोदी का संदेश: “बिहार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ेगा”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समारोह में विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने नई कैबिनेट को बधाई देते हुए कहा—
“बिहार सरकार में मंत्रियों के रूप में शपथ लेने वाले सभी साथियों को मेरी हार्दिक बधाई। यह समर्पित नेताओं की शानदार टीम बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।”

प्रधानमंत्री की उपस्थिति ने समारोह को राष्ट्रीय स्तर पर खास महत्व दिया और मंच पर उनकी सहजता और गरमजोशी चर्चा का विषय बनी रही।

मोदी-नीतीश की मजबूत बॉन्डिंग फिर दिखी

शपथ ग्रहण की औपचारिकता पूरी होने के बाद वह क्षण आया जिसने पूरे गांधी मैदान का माहौल बदल दिया। जैसे ही नीतीश कुमार आगे बढ़े, पीएम मोदी भी मुस्कुराते हुए उनकी ओर बढ़े। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा और मंच से जनता का अभिवादन किया। यह दृश्य राजनीतिक विश्लेषकों के लिए भी संकेत था कि बिहार की राजनीति में दोनों नेताओं की समीकरण पहले से कहीं स्थिर और मजबूत दिख रही है।

मोदी का वायरल स्वैग: गमछा लहराकर जीता बिहार की जनता का दिल

इसके बाद वह पल आया जिसने सोशल मीडिया को आग की तरह गरमा दिया। मंच पर मौजूद नेताओं को आगे बुलाते हुए जैसे ही नीतीश कुमार ने सबको एक फ्रेम में आने का आग्रह किया, तभी पीएम मोदी ने गले में पड़े बिहारी गमछे को उठाकर अपने अंदाज़ में जोरदार तरीके से लहराया।
यह केवल एक इशारा नहीं था—यह बिहार की संस्कृति, सम्मान और भावनाओं को स्वीकार करने का एक सशक्त संदेश था।

बीजेपी ने अपने आधिकारिक वक्तव्य में कहा—

“समारोह में गमछा लहराकर प्रधानमंत्री जी ने बिहारवासियों के प्रति अपना हृदयपूर्ण आभार प्रकट किया। यह केवल सम्मान नहीं, बल्कि विश्वास और विकास की साझेदारी का प्रतीक है।”

पहले भी दिख चुका है प्रधानमंत्री का ‘बिहारी अंदाज’

गौर करने वाली बात है कि यह पहली बार नहीं है जब पीएम का बिहारी स्वैग ट्रेंड हुआ हो। चुनाव परिणाम वाले दिन भी उन्होंने इसी तरह गमछा लहराकर समर्थकों का अभिवादन किया था। अब एक बार फिर शपथ मंच पर उनका वही अंदाज़ देख सोशल मीडिया पर #GhamchaSwag और #BihariPride ट्रेंड करने लगा।

Leave a Comment