Udayprabhat
Breaking NewsEntertainmentदेश

‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ टीजर आउट, अनन्या और कार्तिक लेकर आए मजेदार मॉडर्न लव स्टोरी

मुंबई: कार्तिक आर्यन ने अपने 35वें जन्मदिन पर फैंस को बड़ा गिफ्ट देते हुए अपनी आने वाली रोमांटिक फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है। क्रिसमस 2025 पर आने वाली इस फिल्म में वह अनन्या पांडे के साथ एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस का तड़का लगाते दिखेंगे।

फिल्म के डायरेक्टर समीर विध्वंस, जिन्होंने सत्य प्रेम की कथा बनाई थी, इस बार भी रोमांस को एक नए अंदाज़ में पेश करते नजर आ रहे हैं।

 टीजर कैसा है?

1 मिनट 34 सेकंड का टीज़र रोमांस, नोकझोंक और 90s वाले पुराने इश्क का फ्लेवर लिए हुए है।

शुरुआत होती है एक लाइन से: अगर आप अपना एक और हफ्ता जीने जा रहे हो तो, इसे अपनी जिंदगी का सबसे बेस्ट हफ्ता बना दो।

इसके बाद कार्तिक की आवाज आती है जो मजाक में कहता है कि मलाइका से मलाला और उर्फी से कमला तक, कोई भी इस ‘मम्मा बॉय’ को हाथ से नहीं जाने देगा।

कार्तिक के सिक्स-पैक एब्स और स्पाइक हेयरस्टाइल की झलक टीजर में खूब चर्चा बटोर रही है।

वहीं अनन्या पांडे रेड आउटफिट में कहती दिखती हैं—
मैं 2025 में 1990 की लव स्टोरी ढूंढने निकली हूं।
और यहीं से दोनों की नोकझोंक शुरू हो जाती है।

 कहानी का हिंट..

टीजर बताता है कि छुट्टी मनाने निकले कार्तिक और अनन्या की अनचाही मुलाकातें आखिरकार एक अलग तरह की लव स्टोरी में बदल जाती हैं—जहां मॉडर्न डेटिंग और पुरानी मोहब्बत दोनों की असलियत सामने आती है।

फिल्म 25 दिसंबर 2025, क्रिसमस के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
धर्मा प्रोडक्शंस और नमाह पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं करण जौहर।

Leave a Comment