Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

Dehradun: देवभूमि सीएससी सेंटर जिला प्रशासन ने किया सील, निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमियता

निरीक्षण में निर्वाचन दस्तावेज मिले, रेट लिस्ट और पंजिका भी गायब
संतोषजनक जवाब न मिलने पर तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया केंद्र

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जिला प्रशासन ने सहारनपुर रोड, माजरा स्थित देवभूमि CSC सेंटर पर औचक निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी एवं तहसीलदार सदर सुरेंद्र देव के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में केंद्र पर कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

निरीक्षण के दौरान केंद्र से निर्वाचन संबंधी दस्तावेज बरामद हुए, जिनके बारे में पूछे जाने पर संचालक अब्दुल वसीम व आसिफ संतोषजनक जानकारी देने में असमर्थ रहे। इसके अतिरिक्त केंद्र पर रेट लिस्ट, विभिन्न प्रमाण पत्रों की पंजिका, तथा आवश्यक अभिलेखों का विवरण उपलब्ध नहीं मिला।

गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर प्रशासन ने अब्दुल वसीम के नाम से संचालित CSC आईडी 2756 23770017 वाले केंद्र को सील कर दिया तथा अग्रिम आदेशों तक संचालन पर रोक लगा दी। टीम ने केंद्र में संचालित सेवाओं, अभिलेखों, लेन-देन विवरणों और सेवा शुल्क आदि की गहन जांच की, जिसमें नियमों का पालन न किए जाने के प्रमाण मिले।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि “जनहित सर्वोपरि है। किसी भी जनसेवा केंद्र पर अनियमितता, पारदर्शिता का अभाव या उपभोक्ता से अनुचित वसूली कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” प्रशासन ने जिलेभर में CSC सेंटरों पर छापेमारी अभियान तेज कर दिया है और अनियमितता पाए जाने पर तुरंत ताला लगाने की चेतावनी दी है।

Leave a Comment