Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

एयरपोर्ट की 10 किमी परिधि में स्थित डंपिंग यार्ड विस्थापन की आवश्यकता: डीएम

एयरपोर्ट की 10 किमी परिधि में स्थित डंपिंग यार्ड विस्थापन की आवश्यकता

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में शुक्रवार को ऋषिपर्णा सभागार में जौलीग्रांट एयरपोर्ट की एयरफील्ड पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक हुई।

बैठक में हवाई अड्ई के १० किलोमीटर संचालन क्षेत्र में पक्षियों और वन्यजीवों की गतिविधियों को नियंत्रित करने और पर्यावरण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करते हुए एहतियाती तौर पर सुरक्षा के सभी कदम उठाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने डोईवाला नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि एयरपोर्ट के निकट केशवपुरी में स्थित डंपिंग यार्ड में मौजूद कूड़ा निस्तारण में तेजी लाए। टेंडर प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करें। कूड़ा निस्तारण हेतु ट्रामेल एवं पोकलैंड मशीनें तत्काल खरीदी जाए। डंपिंग यार्ड को टिन शेड से कवर करें और मेनपावर और मशीनें बढ़ाते हुए तेजी से कूड़े का निस्तारण किया जाए। बर्ड हिट की घटनाओं एवं वन्यजीवों की गतिविधियों को नियंत्रित करने हेतु जिलाधिकारी ने हवाई अड्डा परिचालन क्षेत्र में एकत्रित होने वाले कूड़े का भी नियमित निस्तारण करने को कहा।

डीएम ने निर्देश दिए कि एयरपोर्ट के आसपास स्थित सभी दुकानों, होटल, रेस्टोरेंट की भी पड़ताल कराकर नियमानुसार निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जौलीग्रांट एयरपोर्ट की १० किमी परिधि में केशवपुरी में स्थित डंपिंग साइट के विस्थापन की आवश्यकता पर जिलाधि कारी ने एसडीएम डोईवाला को डॉपिंग यार्ड अन्यत्र शिफ्ट कराने हेतु सप्ताह के भीतर सरकारी भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। साथ ही मौजूद भूमि जिस पर अभी डपिंग यार्ड स्थित है, उस भूमि की श्रेणी भी बताए। हवाई अड्डा परिसर के अंदर और बाहर नाली की क्षमता में मौजूदा विसंगति और नाले की सफाई की समस्या पर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के माध्यम से जल्द से जल्द काम शुरू करते हुए समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। एयरपोर्ट अधि कारियों ने बताया कि एयरपोर्ट के आसपास कचरे की डपिंग, मांस की दुकानें होने, निर्धारित ऊंचाई से अधिक पेड़ या इमारतें होने पर बर्ड स्ट्राइक की संभावनाए अधिक रहती है।

उन्होंने एयरपोर्ट की १० किमी परिधि में स्थित डपिंग यार्ड विस्थापन की आवश्यकता और परिसर के बाहर और अंदर की निकासी नाली की क्षमता में विसंगति की समस्या जिलाधि कारी के समक्ष रखी।

Leave a Comment