Udayprabhat
uttrakhandएजुकेशन

UKSSSC: उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में 57 पदों पर भर्ती, 10 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू

UKSSSC की ओर से उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 57 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती में मनोवैज्ञानिक, पर्यटन अधिकारी, कंप्यूटर प्रोग्रामर, प्रशिक्षक, अनुदेशक, कैमरा मैन, फोटो कॉपी मशीन ऑपरेटर और जूनियर तकनीकी सहायक सहित कई महत्वपूर्ण तकनीकी एवं प्रशासनिक पद शामिल हैं।

आवेदन प्रक्रिया 10 दिसंबर से शुरू

आयोग के अनुसार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 दिसंबर 2025 से प्रारंभ होंगे। इच्छुक उम्मीदवार 30 दिसंबर 2025 तक आवेदन जमा कर सकेंगे। साथ ही, आवेदन में सुधार का अवसर भी दिया जाएगा, जिसके लिए 3 जनवरी से 5 जनवरी 2026 तक की अवधि निर्धारित की गई है।

अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें

भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत लिखित परीक्षा का आयोजन 9 मार्च 2026 से प्रस्तावित है। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम बाद में अलग से जारी किया जाएगा। उम्मीदवार पदवार योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, पाठ्यक्रम तथा अन्य आवश्यक विवरण आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन में देख सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पूर्व अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और निर्धारित समय सीमा के भीतर ही प्रक्रिया पूर्ण करें।

Leave a Comment