Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

डीएम के निर्देश पर लिस्ट्राबाद स्कूल नई शिक्षिका की तैनाती

ग्राम इठारना में आयोजित शिविर के दौरान ग्राम प्रधान ने बताया कि विद्यालय में 34 छात्र-छात्राएँ हैं, लेकिन केवल एक अध्यापिका होने से पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है।

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल की तत्परता के चलते रा.प्रा.वि. लिस्ट्राबाद में 24 घंटे के भीतर नई शिक्षिका की तैनाती कर दी गई है। ग्राम इठारना में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर के दौरान ग्राम प्रधान लिस्ट्राबाद ग्रांट ने शिकायत दर्ज कराई थी कि विद्यालय में 34 छात्र-छात्राएँ अध्ययनरत हैं, लेकिन केवल एक अध्यापिका कार्यरत होने के कारण पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है।

शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने तैनाती आदेश जारी किए और शिक्षा विभाग ने उप शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड डोईवाला द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर अतिरिक्त सहायक अध्यापिका को रा.प्रा.वि. लिस्ट्राबाद में तत्काल कार्ययोजित कर दिया है।

शिक्षा विभाग ने उप शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड डोईवाला द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रस्ताव के आधार पर औवन्धिक स.अ. को तत्काल रा.प्रा.वि. लिस्ट्राबाद में कार्ययोजित कर दिया गया है । उप शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड डोईवाला को आदेश का अनुपालन करना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

Leave a Comment