शाकिब अल हसन ने टेस्ट और टी20 से रिटायरमेंट वापस लिया, बांग्लादेश टीम में सभी फॉर्मेट में वापसी का किया ऐलान
Cricketer Retirement: बांग्लादेश के क्रिकेट सुपरस्टार शाकिब अल हसन ने अपने करियर को लेकर बड़ा फैसला किया है। उन्होंने पहले टेस्ट और टी20 क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था, लेकिन अब उन्होंने यह रिटायरमेंट वापस ले लिया है। शाकिब ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में खुलासा किया कि उन्होंने कभी भी सभी फॉर्मेट से ऑफिशियली रिटायर नहीं किया था और उनका लक्ष्य तीनों फॉर्मेट (वनडे, टेस्ट, टी20) में बांग्लादेश के लिए खेलना है।
पूर्व कप्तान शाकिब ने कहा कि उनका प्लान टीम में लौटना और फैंस को सम्मानपूर्वक अलविदा कहना है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मैं फिर से एंट्री करूंगा। फैंस ने हमेशा मेरा साथ दिया है। मैं घरेलू मैदान पर एक सीरीज खेलकर उन्हें अलविदा देना चाहता हूं। क्या मैंने उस सीरीज में अच्छा खेला या नहीं, यह जरूरी नहीं। लेकिन मैं फैंस को कुछ देना चाहता हूं।”
शाकिब ने यह भी बताया कि वह टी20 लीग खेल रहे हैं ताकि फॉर्म और फिटनेस बनी रहे और टीम में वापसी के लिए तैयार रह सकें।

बॉलिंग एक्शन को लेकर हुए थे बैन
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (EBC) ने कुछ साल पहले बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन पर बैन लगा दिया था. शाकिब को इंग्लैंड में होने वाले टूर्नामेंट में बॉलिंग करने से बैन कर दिया गया था. शाकिब ने पिछले साल सितंबर में काउंटी चैंपियनशिप में सरे के लिए डेब्यू किया था. विवाद तब शुरू हुआ जब एक मैच में फील्ड अंपायर ने बॉलिंग एक्शन पर आपत्ति जताई. इसकी जांच करने वाले ईसीबी ने शाकिब के खिलाफ एक्शन लिया. इसके तुरंत बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भी शाकिब पर बैन लगा दिया.
शाकिब ने इसी मुद्दे पर एक पॉडकास्ट में जवाब दिया था. उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने करियर में कभी भी टेस्ट मैच में 70 ओवर नहीं फेंके. मैं टॉन्टन में समरसेट के खिलाफ चार दिन के मैच में बहुत थक गया था. मैंने जानबूझकर उस तरह के बॉलिंग एक्शन से बॉलिंग की थी’.
38 साल के शाकिब अल हसन ने बांग्लादेश के लिए 71 टेस्ट में 4609 रन बनाए. इनमें पांच शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 242 विकेट भी लिए. उन्होंने 247 वनडे में 7570 रन बनाए. उन्होंने 317 विकेट लिए. उन्होंने 129 टी20I में 2551 रन बनाए और 149 विकेट लिए.
