देहरादून: स्वर्गीय चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के इस वीर सपूत को नमन किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान संजय कनौजिया उर्फ कद्दू भाई ने भावुक होते हुए बताया कि 8 दिसंबर 2021 को जनरल रावत का निधन एक दुखद Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुआ था। यह हादसा तमिलनाडु के कुन्नूर के पास पहाड़ी क्षेत्र में हुआ था, जिसमें जनरल रावत की पत्नी मधुलिका रावत सहित कुल 12 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। कद्दू भाई ने कहा कि जनरल रावत की सेवाएँ, नेतृत्व क्षमता और देश के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणा देता रहेगा। देश आज भी उनके योगदान को गर्व और श्रद्धा के साथ याद करता है।
कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
