Udayprabhat
Breaking Newsखेल

T20 world cup 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल बाहर, अक्षर पटेल बने उपकप्तान

T20 world cup 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी घरेलू टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। चयनकर्ताओं ने टीम में ज्यादा बदलाव न करते हुए हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज की कोर टीम को बरकरार रखा है, जिसे भारत ने 3-1 से अपने नाम किया था।
टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, जबकि अक्षर पटेल को पहली बार टी20 टीम का उपकप्तान बनाया गया है। चयन में सबसे बड़ा फैसला शुभमन गिल और जितेश शर्मा को टीम से बाहर करने का रहा, वहीं ईशान किशन और रिंकू सिंह की टीम में वापसी हुई है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए घोषित भारतीय स्क्वाड में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, रिंकू सिंह और ईशान किशन को शामिल किया गया है। यही टीम 21 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी नजर आएगी।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीमें

बाता दें कि अगले साल होने वाला टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में पहली बार कुल 20 टीमें भाग लेंगी, जिनको चार ग्रुप में बांटा गया. ग्रुप A में इंडिया, अमेरिका, नामीबिया, नीदरलैंड और पाकिस्तान हैं, जबकि ग्रुप B में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड और ओमान, वहीं ग्रुप C में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, इटली और नेपाल हैं. ग्रुप D में साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई को रखा गया है.

टी20 वर्ल्ड चैंपियन से कितनी अलग है ये भारतीय टीम

2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी जाने वाली टीम 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम से काफी अलग है, क्योंकि वर्ल्ड चैंपियन टीम से तीन बड़े खिलाड़ी इस फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा का नाम शामि है. इसके अलावा मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और युजवेंद्र चहल भी 2026 की टी20 वर्ल्ड कप टीम में नजर नहीं आएंगे.

2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रवीन्द्र जडेजा, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

Leave a Comment