Udayprabhat
uttrakhand

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आये दो श्रद्धालुओं की मौत

उत्तरकाशी: यमुनोत्री धाम की पवित्र यात्रा के दौरान दो श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर है।

पहली घटना में मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 40 वर्षीय प्रतिभा मिश्रा की जानकीचट्टी के पास देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। उन्हें अचेत अवस्था में जानकीचट्टी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरदेव सिंह पंवार के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं बताई जा रही हैं। पुलिस को सूचना देकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

दूसरी घटना रविवार दोपहर करीब पौने चार बजे की है, जब एक नेपाली मजदूर द्वारा एक वृद्ध व्यक्ति को मृत अवस्था में जानकीचट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान 65 वर्षीय उदय गजानन तांबे, निवासी नासिक, महाराष्ट्र के रूप में हुई है।

Leave a Comment