Udayprabhat
uttrakhand

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के खुले कपाट, हिमालय की वादियों में गूंजे “हर-हर महादेव” के जयकारे

चमोली: चमोली के हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्व प्रसिद्ध चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर  के कपाट आज सोमवार को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ पूर्ण वैदिक रीति-रिवाजों, मंत्रोच्चारण और धार्मिक परंपराओं के साथ खोल दिए गए।

कपाट खुलने के इस भव्य और आध्यात्मिक अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, साधु-संत और स्थानीय लोग मौजूद रहे। जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” और “जय बाबा रुद्रनाथ” के जयघोष से भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा।

भगवान शिव के ‘एकानन स्वरूप’ के रूप में पूजित यह पवित्र धाम पंचकेदारों में विशेष स्थान रखता है और अपनी दुर्गम भौगोलिक स्थिति, प्राकृतिक सौंदर्य एवं आध्यात्मिक ऊर्जा के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। कपाट खुलने के साथ ही आगामी छह माह के लिए नियमित पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम शुरू हो गया है।

चमोली क्षेत्र चमोली  में स्थित यह मंदिर हर वर्ष हजारों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है, जो कठिन पैदल यात्रा के माध्यम से इस दिव्य धाम तक पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन करते हैं।

इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहे। चमोली पुलिस ने यात्रा मार्गों और प्रमुख पड़ावों पर पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा अनुभव मिल सके।

Leave a Comment