Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhand

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर

देहरादून के मैक्स अस्पताल में ली अंतिम सांस
लंबे समय से चल रहे थे बीमार, बेटी ऋतु भूषण खंडूड़ी ने की निधन की पुष्टि

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और देहरादून के मैक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन की पुष्टि उनकी बेटी और उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने की है। भुवन चंद्र  खंडूड़ी के निधन की खबर से प्रदेशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

अपडेट जारी है…

Leave a Comment