Udayprabhat
uttrakhand

सिलक्यारा टनल से चोरी हुई इलेक्ट्रॉनिक मोटर 6-7 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी के बड़कोट क्षेत्र में सिलक्यारा टनल निर्माण कार्य में लगी नवयुगा इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी से इलेक्ट्रॉनिक मोटर चोरी के मामले का पुलिस ने मात्र 6–7 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया।

कंपनी प्रबंधन द्वारा कोतवाली बड़कोट में चोरी की तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस ने तत्काल अज्ञात के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सुभाष चन्द्र के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित जांच करते हुए चोरी का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी भीम सिंह को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से चोरी की गई इलेक्ट्रॉनिक मोटर भी बरामद कर ली।

जांच के दौरान मामले में BNS की धारा 317(2) की भी बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भीम सिंह पुत्र धर्म सिंह, निवासी डण्डालगांव, बड़कोट (उम्र 29 वर्ष) के रूप में हुई है।

Leave a Comment