Udayprabhat
uttrakhandदेहरादूनहेल्थ

देहरादून पैनेसिया अस्पताल के ICU में लगी आग, एक मरीज की मौत, जांच के आदेश

देहरादून: देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में मंगलवार सुबह करीब 9:20–9:30 बजे ICU में लगे एयर कंडीशनर (AC) में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ICU क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। धुआं फैलते ही अस्पताल में अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। प्रशासन और फायर विभाग ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में बताया है।

मरीजों को तुरंत अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया गया

ICU में भर्ती मरीजों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से दूसरे अस्पतालों में भेजा गया।

  • कुछ मरीजों को कैलाश अस्पताल में रेफर किया गया
  • कुछ मरीजों को कोरोनेशन और दून अस्पताल में भर्ती कराया गया
सुबह 9 बजकर 22 मिनट पर इस घटना की शुरुआत हुई. आईसीयू की फाल सीलिंग में लगे AC से इसकी शुरुआत हुई. इसकी क्या वजह रही यह जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा. हालांकि, अग्निशमन की टीम 6 मिनट के भीतर यहां पहुंच गई थी और जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया था. जब यह घटना हुई तो अस्पताल में कुल 14 लोग थे, जिन्हे यहां से शिफ्ट किया गया है.
– विनय शकर पांडे, गढ़वाल कमिश्नर –

 

एक महिला मरीज की मौत की पुष्टि

कैलाश अस्पताल के निदेशक के अनुसार, एक 60 वर्षीय महिला मरीज को अस्पताल लाया गया था, जिसे मृत अवस्था (Brought Dead) में घोषित किया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मौत का कारण धुएं से दम घुटना और जलना माना जा रहा है, हालांकि अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। मृतका का नाम वीरवती बताया गया है।

प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे और आईजी गढ़वाल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अस्पताल में भर्ती मरीजों की सुरक्षित शिफ्टिंग की निगरानी की गई।

ICU में केवल 6 मरीज थे भर्ती

गढ़वाल कमिश्नर के अनुसार, जिस समय आग लगी उस समय ICU में लगभग 6 मरीज भर्ती थे और अस्पताल में कुल 10–12 लोग मौजूद थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

जांच के आदेश, सुरक्षा ऑडिट पर उठे सवाल

प्रशासन ने घटना की सख्त जांच के आदेश दे दिए हैं। अस्पतालों में फायर सेफ्टी और सुरक्षा ऑडिट को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल उठे हैं।

Leave a Comment