हरिद्वार: सिडकुल थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 48 पैकेट देशी शराब “संतरा मार्का” बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 23 मई को सिडकुल पुलिस टीम ने टैप इंडिया कंपनी के सामने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर आरोपी सोनू को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 48 पैकेट देशी शराब संतरा मार्का बरामद हुई।
बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना सिडकुल में मुकदमा अपराध संख्या 204/26 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
