Udayprabhat
uttrakhand

दक्ष मंदिर गई नाबालिग 12 घंटे में सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार: थाना कनखल क्षेत्र से पूजा करने के बहाने निकली एक नाबालिग बालिका को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कनखल निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री दक्ष मंदिर में पूजा करने गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली कनखल में तत्काल मुकदमा संख्या 175/26 दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से नाबालिग की लोकेशन मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में ट्रेस की।

पुलिस टीम ने बिना देरी किए मौके पर दबिश देकर नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही मौके से दो युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को थाना लाकर उनके खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तार आरोपी
  1. आर्यन उर्फ कुन्नु पुत्र कंवरपाल, निवासी ग्राम हेवा, थाना छतरौली, जिला बागपत (उ.प्र.)
  2. हर्षवर्धन पुत्र स्व. बाबूराम, निवासी ग्राम मुकुंदपुर, थाना तितावी, जिला मुजफ्फरनगर (उ.प्र.)

Leave a Comment