रुड़की: राजकीय प्राथमिक विद्यालय कान्हापुर में पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा विद्यालय के बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। इस दौरान बच्चों को कॉपी, पेंसिल, बॉक्स सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री भेंट कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर गौरव गोयल ने कहा कि देश सेवा और गरीब बच्चों में शिक्षा को बढ़ावा देना समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित होते हैं और जीवन में सफलता के मार्ग खुलते हैं। उन्होंने सभी बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने तथा समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद जुबेर आलम ने पूर्व मेयर गौरव गोयल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराने से उनका उत्साहवर्धन होता है तथा वे शिक्षा के प्रति अधिक प्रेरित होते हैं।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान ईसम सिंह, मोहम्मद सुलेमान, नूर हसन, मोहम्मद इरशाद, कल्पना, राखी, फतेह सिंह, सुनीता, संजो एवं बाबू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
