Udayprabhat
uttrakhand

विशेष प्रमुख सचिव ने उत्तरकाशी में खेल सुविधाओं और स्पोर्ट्स हॉस्टल का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी की मौजूदगी में खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से की वार्ता, खेल मैदान की व्यवस्थाओं को सराहा

उत्तरकाशी: उत्तराखंड खेल एवं युवा कल्याण विभाग के विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने गुरुवार को उत्तरकाशी में खेल विभाग के प्रशिक्षण केंद्र, खेल मैदान और स्पोर्ट्स हॉस्टल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और खेल मैदान के रख-रखाव की सराहना की।

निरीक्षण के समय जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी निधि बिंजोला, युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी जनक पंवार भी मौजूद रहे।

विशेष प्रमुख सचिव ने स्पोर्ट्स हॉस्टल की सुविधाओं को देखा और खेल प्रशिक्षकों (कोचों) से विस्तृत बातचीत की। उन्होंने खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही डाइट, प्रशिक्षण व्यवस्था और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए सुविधाओं और प्रशिक्षण की गुणवत्ता लगातार बेहतर की जानी चाहिए। खेल प्रशिक्षकों ने भी मौजूदा व्यवस्था और आवश्यकताओं से उन्हें अवगत कराया।

Leave a Comment