Udayprabhat
uttrakhand

रुड़की में ईद-उल-अजहा शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न, भाईचारे और अमन की दुआओं के साथ अदा हुई नमाज

रुड़की: रुड़की और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-अजहा का पर्व अकीदत, भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण के साथ मनाया गया। जिले के ज्वालापुर, लक्सर, पिरान कलियर, मंगलौर, सुल्तानपुर लैंडोरा सहित विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की।

ईदगाहों में मुफ्ती मोहम्मद सलीम और जामा मस्जिद में कारी मोहम्मद शाबान ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद मुल्क की खुशहाली, अमन और तरक्की के लिए दुआएं मांगी गईं। मौलाना अजहरुल हक ने ईद-उल-अजहा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की सुन्नत बताया और कुर्बानी को अल्लाह की रजा के लिए किया जाने वाला कार्य बताया।

जामा मस्जिद में मौलाना अरशद कासमी ने कहा कि यह पर्व त्याग और बलिदान का संदेश देता है और मुसलमानों को बुराइयों से दूर रहकर इस्लामी सिद्धांतों पर जीवन जीने की सीख देता है। साथ ही उन्होंने सभी धर्मों के प्रति सम्मान बनाए रखने पर जोर दिया।

पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शांति समितियों के माध्यम से लगातार निगरानी की गई। ईदगाहों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और प्रशासन की मौजूदगी में नमाज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।

Leave a Comment