Udayprabhat
uttrakhand

राहुल गांधी 4 जून को अल्मोड़ा में करेंगे जनसभा, कांग्रेस ने शुरू की जोरदार तैयारियाँ

अल्मोड़ा: आगामी 4 जून को कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अल्मोड़ा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर कांग्रेस संगठन ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं।

विधायक मनोज तिवारी ने कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि जनसभा की तैयारियों को लेकर गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें उत्तराखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक में जनसभा को सफल बनाने और व्यवस्थाओं को लेकर रणनीति तय की जाएगी।

तिवारी के अनुसार राहुल गांधी उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। पहले दिन 4 जून को वे अल्मोड़ा में जनसभा करेंगे, इसके बाद गढ़वाल क्षेत्र में सैनिकों से संवाद करेंगे। दूसरे दिन देहरादून में कांग्रेस विधायकों और नेताओं के साथ बैठक प्रस्तावित है।

उन्होंने दावा किया कि यह जनसभा कुमाऊं क्षेत्र में कांग्रेस के लिए बड़ी राजनीतिक शुरुआत साबित होगी और इसे 2027 विधानसभा चुनाव के आगाज के रूप में भी देखा जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सभा में प्रदेश की बेरोजगारी, पेपर लीक, महिला सुरक्षा और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

Leave a Comment