अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के लमगड़ा ब्लॉक में स्थित प्रसिद्ध कल्याणिका हिमालय देवस्थानम डोल आश्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने यहां यंत्र की विधिवत पूजा की और आश्रम के शांत एवं आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उत्तराखंड वास्तव में देवभूमि है और डोल आश्रम आध्यात्मिक चेतना का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने आश्रम की शांति और ऊर्जा को अत्यंत प्रेरणादायक बताया।
उन्होंने यह भी कहा कि यहां आकर उन्हें गहरी सकारात्मक अनुभूति मिली और वे भविष्य में फिर से यहां आना चाहेंगे। साथ ही उन्होंने अगली यात्रा में जागेश्वर धाम और आदि कैलाश के दर्शन की योजना का भी उल्लेख किया।
